राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर कक्षा 12th परीक्षा परिणाम 2025
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर की छात्रा ने रचा इतिहास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर की 12 वी की छात्रा कुमकुम ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 के परिणामों में कृषि विज्ञान में 97.40 % अंक लाकर विद्यालय और सभी शिक्षको का नाम रोशन किया | गरीब परिवार की बेटी ने बिना कोचिंग किये इस मुकाम को हासिल किया | इससे यह पता चलता हैं कि पढाई सिर्फ निजी विद्यालयों में ही नही बल्कि सरकारी विद्यालयों में भी की जा सकती हैं और बड़े से बड़े मुकाम हासिल किये जा सकते है | इसी विद्यालय के छात्र सिमोन ने 95.20 % अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया | विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा | कुल 56 विद्यार्थियों में से 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी जबकि 2 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की | विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विराज चौहान ने छात्रा की इस सफलता पर छात्रा व उसके परिजनों से बात की और छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी | उन्होंने कहा कि मेहनत जब इस रूप में सामने आती हैं तो यक़ीनन हम सभी के उत्साह और जिम्मेदारी में और इजाफा हो जाता हैं |...