Posts

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर कक्षा 12th परीक्षा परिणाम 2025

Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर की छात्रा ने रचा इतिहास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर की 12 वी की छात्रा कुमकुम ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 के परिणामों में  कृषि विज्ञान में 97.40 % अंक लाकर विद्यालय और सभी शिक्षको का नाम रोशन किया |  गरीब परिवार की बेटी ने बिना कोचिंग किये इस मुकाम को हासिल किया | इससे यह पता चलता हैं कि पढाई सिर्फ निजी विद्यालयों में ही नही बल्कि सरकारी विद्यालयों में भी की जा सकती हैं और बड़े से बड़े मुकाम हासिल किये जा सकते है | इसी विद्यालय के छात्र सिमोन ने 95.20 % अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया | विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा | कुल 56 विद्यार्थियों में से 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी जबकि 2 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की | विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विराज चौहान ने छात्रा की इस सफलता पर छात्रा व उसके परिजनों से बात की    और छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी | उन्होंने कहा कि मेहनत जब इस रूप में सामने आती हैं तो यक़ीनन हम सभी के उत्साह और जिम्मेदारी में और इजाफा हो जाता हैं |...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर (अलवर) का परिचय

Image
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर (अलवर) का परिचय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कठूमर (अलवर) एक ऐसा  शैक्षिक संस्थान है, जहाँ शिक्षा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। सरकारी स्कूल शिक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ निजी स्कूल उपलब्ध नहीं हैं ।  यह विद्यालय न केवल छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन और प्रेरणा भी देता है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम विद्यालय की विशेषताये, विद्यालय में चलने वाली वर्तमान योजनाये, वर्तमान नेतृत्व और समर्पित स्टाफ सदस्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, विद्यालय के भौतिक स्वरूप और परिवेश को चित्रों के माध्यम से समझने का प्रयास करेंगे। वर्तमान नेतृत्व प्रधानाचार्य:- श्रीमती विराज चौहान श्रीमती विराज चौहान अनुशासन, नेतृत्व कौशल तथा शिक्षा के प्रति समर्पित है उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी पहलुओ जैसे कि शैक्षणिक नीति, वित्तीय संबंधी आदि की देख रेख की जाती है ।  स्टाफ सदस्य विद्यालय के सभी शिक्षक अपने - अपने विषयो ...